स्वास्थ्य व्यवस्था का खुला पोल,कूड़ा गाड़ी पर बीमार मां को अस्पताल ले जाता युवक शर्मसार करने वाला दृश्य आया सामने

VofN24  Sat, 17 Sep 2022 04:08 PM

महराजगंज

यह नजर जिले के ठूठीबारी के एक गाव एकसडवां का है । एक बेटा अपनी बीमार माँ को एम्बुलेंस न मिलने के कारण कचरा ढोने वाली हाथ गाड़ी पर लेटा कर हास्पिटल पहुँचा कपड़े से ढक कर कूड़ा नही रखा गया है,बल्कि चादर ओढ़े 68 साल की एक बीमार महीला है, जिसे उसका बेटा इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा है। मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य है महराजगंज ठूठीबारी के सड़कहवा गांव का है।
गांव के ही ज्योति देवी की तबीयत कई दिनों से खराब है शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो बेटा राजू बेचैन हो उठा,मां चलने के हालत में नहीं थी,इसलिए उसने एंबुलेंस को फोन किया काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।मां की तबीयत बिगड़ रही थी मजबूरन राजू कूड़ा ढोने वाली गाड़ी ले आया और मां को उस पर लादकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा