
Sat, 17 Sep 2022 03:02 Pm
भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर धानी क्षेत्र मे लोगों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला!
शनिवार को वैदिक रीति से पूजा अर्चना की गई। कल कारखानों,पुर्जा पार्ट्स की दूकानों में हवन आदि भी किए गए। कई स्थानों पर भव्य झाकियां सजाई गई। रामकाल में सोने की लंका और जरासंध से राज छोड़ कर भागे भगवान कृष्ण के लिए द्वारिका पुरी के निर्माण का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को ही जाता है। ऐसे निर्माण के निर्माता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की हर साल लोक में इस एक दिन पारंपरिक रूप में आराधना की जाती है।























