गौतम अदाणी दुनिया से दूसरे सबसे अमीर शख्स बने!

16 Sep 2022 12:09 PM IST

 दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर के लिए भारत के कारोबारी गाैतम अदाणी और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट परिवार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए गौतम अदाणी अर्नाल्ट को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। हालांकि अर्नाल्ट फिर उनसे आगे निकल गए।