
महाराजगंज (बृजमनगंज थाना)
धानी बाजार__
धानी फरेन्दा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चाराहे पर स्थित सौरभ ऑटोमोबाइल्स का मंगलवार की देर रात्रि चोरो ने काफी प्रयास के बाद शटर का दो ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन आबादी के बीच होने के कारण सफल नही हुये सुबह शटर का ताला टूटा देख ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा होने लगी राहुल शर्मा ने हीरो एजेंसी के एम डी धनेश वर्मा सहित चौकी प्रभारी धानी थानाअध्यक्ष वृजमनगंज को मामले की जानकारी दी मौके पर पहुंचकर एजेंसी के सभी समानो का पड़ताल किया गया जिसमे कुछ गायब नही मिला।
इस सम्वन्ध मे चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है शटर का ताला टूटा है लेकिन किसी समान की चोरी नही हुयी है।।


















