एटा: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी डॉ. इलामरन जी ने किए 57 उपनिरीक्षकों के तबादले

एटा
एटा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. इलामरन जी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

एटा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. इलामरन जी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से तबादला सूची जारी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जारी की गई तबादला सूची के तहत उपनिरीक्षक हिरदेश को अलीगंज से स्थानांतरित कर कोतवाली नगर भेजा गया है। इसी प्रकार अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है।

एसएसपी डॉ. इलामरन जी ने सभी स्थानांतरित दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और अपराध नियंत्रण व जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.