बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ-बदायूं मार्ग पर खंखुड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ-बदायूं मार्ग पर खंखुड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नरौरा थाना क्षेत्र के उदयगढ़ी बांगर गांव निवासी मनोज (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र उमाशंकर अपने दोस्त निरंजन के साथ 26 नवंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार, 27 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे दोनों बाइक से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान खंखुड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे में मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची अहमदगढ़ थाना पुलिस ने घायल निरंजन को शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















