बलिया

बलिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरी में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 4,07,000 रुपये नकद और 17 ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरी में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 4,07,000 रुपये नकद और 17 ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे चंद्रशेखर नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बहेरी स्थित एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। उच्चाधिकारियों से पूर्व में प्राप्त दबिश की अनुमति के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर 19 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. अली उर्फ सोनू, प्रदीप कुमार सिंह, शक्ति मिश्रा, राजाराम चौहान, चन्दन, शिवप्रकाश, सगीर, जयराम, रामजी यादव, मोनू, मुकेश कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, नौशाद, पिन्टू कुमार राजभर, मनोज वर्मा, अंकुश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह और करीम खान शामिल हैं। उनके कब्जे से 4,07,000 रुपये नकद व 17 ताश की गड्डियां बरामद कर कोतवाली थाने में मु.अ.सं. 484/2026 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















