गोंडा

गोंडा जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में बारात से लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में बारात से लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के कार सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार तेज गति से पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शेष पांच लोगों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















