गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात दो पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गौतमबुद्धनगर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात दो पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत दोनों अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्धनगर में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारी नितिन कुमार सिंह का स्थानांतरण मुरादाबाद जनपद के लिए किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस अधिकारी शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर गाजियाबाद भेजा गया है।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को सामान्य कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद दोनों अधिकारियों द्वारा जल्द ही अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।


















