जौनपुर: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बिछने लगी सियासी बिसात, नौ सीटों पर पुराने चेहरों के साथ नए दावेदार भी सक्रिय

जौनपुर

जौनपुर आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पुराने चेहरों के साथ-साथ नए दावेदारों ने भी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पुराने चेहरों के साथ-साथ नए दावेदारों ने भी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले जफराबाद और मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष निगाहें टिकी हुई हैं। जफराबाद में जहां अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरे अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भी 2027 के चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, जहां पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लकी यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके अतिरिक्त शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर और केराकत सहित अन्य सीटों पर भी राजनीतिक दल संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही टिकट वितरण को लेकर सियासी खींचतान भी बढ़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों में टिकट के संभावित दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दावेदार क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से जनता व पार्टी नेतृत्व के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

फिलहाल किसी भी सीट पर अंतिम तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी महीनों में दलों के भीतर उम्मीदवार चयन, संभावित गठबंधन की स्थिति और स्थानीय जातीय व सामाजिक समीकरण चुनावी तस्वीर को निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। जिले की नौ सीटों पर पुराने चेहरों की वापसी होगी या नए चेहरों को अवसर मिलेगा, यह आने वाला समय ही तय करेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप