जौनपुर में फिल्म ‘गनमास्टर G9’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अभिषेक सिंह: मोहम्मद हसन कॉलेज मैदान में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जौनपुर

जौनपुर जनपद में किसी बॉलीवुड फिल्म के प्रचार के लिए पहली बार पूरी स्टारकास्ट के पहुंचने का कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा। शहर के मोहम्मद हसन कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य प्रमोशनल कार्यक्रम में अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और पूर्व आईएएस अधिकारी व अभिनेता अभिषेक सिंह ने शिरकत की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में किसी बॉलीवुड फिल्म के प्रचार के लिए पहली बार पूरी स्टारकास्ट के पहुंचने का कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा। शहर के मोहम्मद हसन कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य प्रमोशनल कार्यक्रम में अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और पूर्व आईएएस अधिकारी व अभिनेता अभिषेक सिंह ने शिरकत की। तीनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ के प्रचार के सिलसिले में जौनपुर पहुंचे थे।

युवाओं से किया सीधा संवाद, साझा किए फिल्म के अनुभव

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मौके पर मौजूद युवाओं से सीधा संवाद किया और फिल्म से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के अनुभवों, इसके खास पहलुओं और पर्दे के पीछे के किस्सों पर चर्चा करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

सितारों की एक झलक पाने को बेताब दिखे युवा, सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील

बॉलीवुड सितारों को अपने बीच पाकर स्थानीय युवाओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख के साथ जौनपुर से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। अंत में पूरी स्टारकास्ट ने दर्शकों से फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में जाकर ‘गनमास्टर G9’ देखने की अपील की। जनपद में फिल्म प्रमोशन के लिए बॉलीवुड कलाकारों के इस आगमन को एक विशेष आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.