बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली स्थित मां चामुंडा मंदिर में गुरुवार को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली स्थित मां चामुंडा मंदिर में गुरुवार को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव की महिलाओं, पुरुषों सहित सभी वर्गों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता रानी के भजनों और जयकारों से समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
पांच घंटे चला भजन-कीर्तन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
मां चामुंडा मंदिर के महंत रामगोपाल शर्मा ने बताया कि शाम छह बजे से प्रारंभ हुआ कीर्तन रात 11 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी की आराधना की और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कीर्तन के समापन के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
इस धार्मिक आयोजन से गांव में श्रद्धा और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान राहुल ठाकुर, यशपाल सिंह, चौधरी बादशाह, मोहित पंडित, अरविंद पंडित और सत्य प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















