महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़िया पुल के समीप मूर्ति विसर्जन के दौरान रमेश (30) पुत्र रामदवन के डूबने की सूचना ने दिल को झकझोर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़िया पुल के समीप मूर्ति विसर्जन के दौरान रमेश (30) पुत्र रामदवन के डूबने की सूचना ने दिल को झकझोर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ना प्रकाश की उचित व्यवस्था,ना जिम्मेदारी का अहसास,अब जवाबदेही किसकी?
उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। हर दूसरे हाथ में मोबाइल का फ़्लैश लाइट और जुबां पर प्रशासन तथा स्थानीय जिम्मेदारों के लापरवाही की बखान में निकलते शब्द सुनाई दे रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि प्रकाश की उचित व्यवस्था होती, तो शायद इतनी बड़ी समस्या नहीं खड़ी होती। लेकिन यहां का रिवाज ही कुछ ऐसा है कि जब तक कुछ अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाती, तब तक कहां क्या आवश्यकता है? उस पर किसी जिम्मेदार की नज़र नही पड़ती है।
हमारे और आपके लिए एक युवक डूबा है, जरा सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही होगी? जिस घर में उसी युवक के नाम का चिराग़ जलता था। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? प्रतिमा विसर्जन के लिए पुख्ता इंतजाम में लापरवाही बरतने से एक परिवार की बगिया ही उजड़ गई। आखिर कौन देगा इसका जवाब?
अब देखना यह होगा कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद, संबंधित जिम्मेदारों और प्रशासनिक महकमे के साहब कुम्भकरणी नींद से जगेंगे या फिर अपनी जिम्मेदारी ताक पर रखकर चैन की नींद और खर्राटे लेने में मस्त रहेंगे।
जनपद के गोरखपुर-नौतनवा रेल प्रखंड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। https://t.co/dgoBzQWWto
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















