महराजगंज :फरेन्दा पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, दर्ज है लंबा आपराधिक इतिहास

फरेन्दा

महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 10.12 ग्राम अवैध स्मैक (कागज की पुड़िया सहित) के साथ एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी  फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 4:45 बजे गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दिखे आरोपी को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण वीरेंद्र कुमार (उम्र करीब 41 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष

निवासी: ग्राम गौराबाजार, पोस्ट अलिदापुर, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी: 10.12 ग्राम अवैध स्मैक (कागज की पुड़िया सहित) थाना फरेन्दा पर मु०अ०सं० के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act)।

पहले से दर्ज हैं गैंगस्टर और चोरी के संगीन मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया तस्कर शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं:

वर्ष 2019 में चोरी, चोरी का माल बरामदगी व नकबजनी से संबंधित मुकदमे।

उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई।

वर्ष 2026 में थाना फरेन्दा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज अभियोग।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर को दबोचने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष: राघवेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक: अवधेश सिंह,उपनिरीक्षक: सौरभ पटेल,कांस्टेबल: आज्ञाराम यादव,कांस्टेबल: विनय मौर्यशामिल रहे।

पुलिस द्वारा विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले गिरोहों के खिलाफ फरेन्दा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.