सहजनवां

गोरखपुर जनपद सहजनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुड़ा गांव में पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते विरोधी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए गढ़ी गई ‘चोरी’ की मनगढ़ंत कहानी की पुलिस जांच में हवा निकल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद सहजनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुड़ा गांव में पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते विरोधी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए गढ़ी गई ‘चोरी’ की मनगढ़ंत कहानी की पुलिस जांच में हवा निकल गई। आरोपित पक्ष ने दूसरे पक्ष को फंसाने और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अपने ही घर का सामान बिखेरकर चोरी की फर्जी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब गहन पड़ताल और तकनीकी जांच की, तो पूरा मामला झूठा और पेशबंदी का निकला।
दिवाली पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष
प्राप्त विवरण के अनुसार, विवाद की शुरुआत बीते 8 नवंबर की रात हुई थी। सेहुड़ा गांव में दरवाजे के सामने पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने एक बुजुर्ग पर लाठी-डंडों और लोहे के पंच से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में बुजुर्ग लहूलुहान होकर अचेत हो गए थे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के संदर्भ में पीड़ित बुजुर्ग के भाई राकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र साहनी,सुजीत साहनी,जासमती,आसमती
तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं।
बचने और फंसाने के लिए चली ‘चोरी’ की चाल
पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने तथा वादी पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपित पक्ष के परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके घर में बड़ी चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जांच में खुल गई साजिश की कलई
चौकी पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया, परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और घर की स्थिति देखी, तो चोरी का कोई भी साक्ष्य या निशान नहीं मिला। घर का सामान किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि परिजनों द्वारा खुद ही सुनियोजित तरीके से बिखेरा गया प्रतीत हुआ। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि दर्ज मुकदमे में खुद का बचाव करने और दूसरे पक्ष को झूठे केस में फंसाने के इरादे से यह फर्जी ड्रामा रचा गया था।
सेहुड़ा गांव में 8 नवंबर को बुजुर्ग पर हमले के मामले में आरोपियों पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है। बुधवार सुबह आरोपित पक्ष की ओर से घर में चोरी होने की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, जिसमें चोरी की पूरी घटना पूरी तरह फर्जी पाई गई है। यह केवल पुराने विवाद में दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने की साजिश थी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद के गोरखपुर-नौतनवा रेल प्रखंड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। https://t.co/dgoBzQWWto
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















