बुलंदशहर :इच्छावरी में मां काली की भव्य शोभायात्रा: जयकारों से गुंजायमान हुआ गांव, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धाल

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर के ग्राम इच्छावरी में बुधवार को मां काली की भव्य व नयनाभिराम शोभायात्रा अपार श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर अंतर्गत न्याय पंचायत भीमपुर के ग्राम इच्छावरी में बुधवार (11 नवंबर) को मां काली की भव्य व नयनाभिराम शोभायात्रा अपार श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ निकाली गई। दोपहर बाद 3:00 बजे शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा के दौरान पूरा गांव माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह अपने घरों के सामने पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर माता के स्वरूप व शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

महिलाओं और बच्चों में दिखा भारी उत्साह, बना मेले जैसा माहौल

शोभायात्रा को देखने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और बच्चे अपने छतों और दरवाजों पर जुटे रहे। गांव की गलियों में उत्सव और मेले जैसा उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। हर तरफ माता के लाल ध्वज और भक्ति का रंग छाया रहा।

युवाओं ने संभाली व्यवस्था की कमान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई यात्रा

धार्मिक आयोजन और मेले को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गांव के युवाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई। व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में प्रमोद लोधी,सिंह लोधी,आकाश वर्मा,सौरभ निराला,दीपक शर्मा,अमित कुमार सहित तमाम युवा आगे रहे। युवाओं की मुस्तैदी और समस्त ग्रामीणों के आपसी सहयोग से मां काली की भव्य शोभायात्रा पूर्णतः सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और उत्साह भरे वातावरण में सकुशल संपन्न हुई।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.