हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थाना बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) लक्ष्मण सिंह की मंगलवार को रात्रि ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थाना बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) लक्ष्मण सिंह की मंगलवार को रात्रि ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। वह कुर्सी पर बैठे हुए थे और वहीं उनकी सांसें थम गईं। सुबह जब काफी देर तक उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तब जाकर घटना की जानकारी हुई। इस आकस्मिक निधन की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
कुर्सी पर बैठे-बैठे तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 57 वर्षीय उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गंदू नगला में रात्रि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। रात के समय वह गांव में एक कुर्सी पर बैठकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। रातभर ग्रामीण उन्हें कुर्सी पर देख यही समझते रहे कि दरोगा जी मुस्तैदी से पहरा दे रहे हैं।
सुबह जब काफी देर तक उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी और ग्रामीणों द्वारा आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि उप निरीक्षक की सांसें पहले ही थम चुकी थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने भी रात्रि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक के आकस्मिक निधन की पुष्टि की है।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि दरोगा लक्ष्मण सिंह को कुर्सी पर बैठे ही ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ आया, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मृतक दरोगा लक्ष्मण सिंह मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के सादाबाद क्षेत्र के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थाना बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) लक्ष्मण सिंह की मंगलवार को रात्रि ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। https://t.co/bMT9P3LAkQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













