गोरखपुर

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गोरखपुर में भव्य ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गोरखपुर में भव्य लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर यह पदयात्रा गोलघर होते हुए काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। वहां सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा का समापन हुआ।
‘राहुल गांधी बिना बारूद वाले रॉकेट’: सीएम योगी आदित्यनाथ
.@BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी एवं @BJP4UP के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी के साथ जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में…
https://t.co/Icg2ccQZqQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
पदयात्रा से पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी ‘बिना बारूद वाले रॉकेट’ हैं, जिन्हें कांग्रेस चाहे जितनी बार लॉन्च करने की कोशिश कर ले, वे उड़ नहीं सकते; धुंआ पहले ही निकल जाएगा और बारूद फुस्स हो जाएगा।
राहुल गांधी की स्थिति ऐसे रॉकेट की तरह हो चुकी है, जिसका बारूद पहले ही समाप्त हो गया है…
यह ‘युवा’ कभी लॉन्च नहीं होने वाला… https://t.co/TnzpBftfVr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
सीएम योगी ने अतीत का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2004 में सांसद बनने, 2008 में राष्ट्रीय महामंत्री और फिर पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी राहुल 2019 में अमेठी से चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘न्याय यात्रा’ पूरी तरह बेअसर साबित हुईं और इस युवा नेतृत्व को कभी सफल नहीं बनाया जा सकता।
‘खराब लॉन्चिंग पैड से लॉन्च किए गए हैं राहुल’: नितिन नवीन
आज उत्तर प्रदेश को जिस प्रकार से विकास के पैमाने पर माननीय योगी आदित्यनाथ जी लेकर गए हैं, हमें पूरा विश्वास है उत्तर प्रदेश को इस देश का सबसे बड़ा विकसित राज्य बनाकर आप लेकर आएंगे: @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी https://t.co/6xyEhERKse
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस लॉन्चिंग पैड से राहुल गांधी को लॉन्च किया गया है, वही पूरी तरह खराब है; ऐसे में देश और युवा उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी ‘झूठ की खेती’ कर लें, देश की जनता का भरोसा सिर्फ प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी पर ही है।
ईवीएम और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करे, क्योंकि उसी व्यवस्था के तहत वह अन्य राज्यों में सरकार बनाने में भी सफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने देश से गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को मिटाने का काम किया।
देश में मोदी-योगी का राज चलेगा, एक्सप्रेसवे पर पंचर साइकिल नहीं दौड़ती
नितिन नवीन ने मंच से दो टूक कहा कि देश में जनता के विश्वास से मोदी और योगी का ही राज चलेगा। उन्होंने कहा कि “दिमागी रूप से नक्सली” हो चुके लोगों को जनता आगामी 2027 और 2029 के चुनावों में भी करारा सबक सिखाएगी। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे बन चुके हैं और इन पर सपा की पंचर साइकिल नहीं दौड़ सकती।
दुनिया में बज रहा भारत का डंका: पंकज चौधरी
जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर जो मुकाम हासिल किया है, वह कभी अकल्पनीय माना जाता था। आज दुनिया न सिर्फ भारत की बात सुनती है, बल्कि उस पर अमल भी करती है। धारा 370 को समाप्त करना मजबूत इच्छाशक्ति का ही नतीजा है।
पूर्वांचल के 60 से अधिक विधायक और दर्जनों मंत्री रहे मौजूद
इस विशाल आयोजन में योगी सरकार के लगभग एक दर्जन कैबिनेट व राज्य मंत्री, संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी, और पूर्वांचल क्षेत्र के 60 से अधिक विधायक मंच पर उपस्थित रहे। पदयात्रा और जनसभा में गोरखपुर तथा आसपास के जनपदों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई।
बुलंदशहर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और निजी स्कूल प्रबंधनों की गंभीर लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। क्षमता से कई गुना अधिक ठूंस-ठूंस कर भरे गए स्कूली बच्चों की एक वैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। https://t.co/RTJvsgUcRl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












