बलिया

बलिया प्राथमिक विद्यालय कनैला में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी बिजली विभाग और प्रशासनिक तंत्र सबक लेता नहीं दिख रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया प्राथमिक विद्यालय कनैला में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी बिजली विभाग और प्रशासनिक तंत्र सबक लेता नहीं दिख रहा है। बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के करीब सात सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसरों में लटकते हाईटेंशन तार और खुले में रखे ट्रांसफार्मर मासूम बच्चों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
विभाग को कई बार लिखे पत्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से कई स्कूलों की छतों के ठीक ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, तो कुछ विद्यालयों के खेल के मैदान व परिसर के भीतर ही चालू हालत में ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इन स्कूलों में रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं, जो हर पल बड़े हादसे के साये में रहने को मजबूर हैं। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों द्वारा इन खतरनाक तारों को हटाने तथा ट्रांसफार्मरों को परिसर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत व पत्र भेजे जा चुके हैं।
हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन
बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बिजली विभाग की यह घोर लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हालिया हादसों से सबक लेते हुए तुरंत इन स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटवाया जाए, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












