बलिया: धनतेरस और दीपावली पर शहर के चौक में वाहनों की नो एंट्री, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक; रूट प्लान जारी

बलिया

बलिया धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के मुख्य बाजार (चौक क्षेत्र) में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन
सिटी मजिस्ट्रेट ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के दोपहिया और चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी, ताकि लोग बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से खरीदारी कर सकें। इसके साथ ही, जिला अस्पताल परिसर और आपातकालीन सेवाओं के रास्तों पर भी त्योहार के दौरान विशेष और माकूल व्यवस्था की गई है, जिससे एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पैदल आवाजाही को प्राथमिकता दें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.