डीपीबीएस महाविद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिदम-2026 विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर डीपीबीएस महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिदम-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डीपीबीएस महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिदम-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय गर्ग, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विमल त्यागी, राजीव गोयल, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह तथा वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा शिवानी की मनमोहक सरस्वती वंदना से हुई।

इसके बाद वर्षा एवं उनके समूह ने ‘शुभ दिन आयो रे’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। पीयूष मिश्रा ने अपनी सुरीली गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं दीपेंद्र गौतम ने भारतीय राजनीति से जुड़े विचारों को रैप के माध्यम से प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। दिव्या एवं उनके समूह की हरियाणवी नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महोत्सव के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीए में वैष्णवी शर्मा, बीकॉम में महक, बीसीए में वर्षा तथा बीएससी में अतुल कुमार को अपने-अपने संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एमए संस्कृत में विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चंचल शर्मा तथा यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली डॉली शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी में कोमल एवं उनके समूह ने ‘मेड इन इंडिया’ विषय पर शानदार प्रस्तुति दी। नेहा रौजारा ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित नाटक के माध्यम से आधुनिक तकनीक के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। इंतिशा एवं उनके समूह ने नौ देवी और शिव विवाह की प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की झलक दिखाई। हिमांशी एवं उनके समूह ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि भूमिका ने शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

 

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह की सुपुत्री छात्रा संस्कृति की प्रस्तुति रही। उन्होंने ‘फेरो ना नजर से नजरिया’ गीत की मधुर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की समन्वयक प्रोफेसर चंद्रावती ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, सांस्कृतिक समिति के सदस्यों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की। अंत में राष्ट्रगान के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.