बागपत

बागपत जनपद के कस्बे के छपरौली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सब्जी मंडी के पास रमेश किताब वाले की दुकान के निकट लगे लोहे के बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक खच्चर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के कस्बे के छपरौली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सब्जी मंडी के पास रमेश किताब वाले की दुकान के निकट लगे लोहे के बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक खच्चर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राहगीरों और दुकानदारों ने चिंता जताई कि यदि इस लोहे के खंभे से किसी इंसान का हाथ लग जाता, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल मौके पर टीम भेजने और खंभे में करंट आने के कारणों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, बिजली आपूर्ति को सुरक्षित बनाते हुए खंभे की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













