जौनपुर

जौनपुर लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को थाना शाहगंज परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को थाना शाहगंज परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व और देश की रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इसके पश्चात प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने पुलिस बल से आह्वान किया कि वे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना और समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












