जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के कारो बनकट राजाबाजार गांव में कमरे पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के कारो बनकट राजाबाजार गांव में कमरे पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि जब पीड़ित महिला ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक कर तोड़ दिया।
यही नहीं, जब पड़ोस में रहने वाला भाई महिला को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचा, तो दबंगों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर बरसठी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












