महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा चौराहे के समीप शनिवार देर रात करीब एक बजे रोडवेज बस और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा चौराहे के समीप शनिवार देर रात करीब एक बजे रोडवेज बस और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही रोडवेज बस रात एक बजे के आसपास श्यामदेउरवा चौराहे से थोड़ी आगे यात्रियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













