बलरामपुर: जिगनी के निलंबित कोटेदार पर खाद्यान्न कालाबाजारी का आरोप, 198.42 क्विंटल गेहूं-चावल गबन मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनी में सरकारी राशन के वितरण में भारी धांधली और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनी में सरकारी राशन के वितरण में भारी धांधली और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने निलंबित राशन कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

198.42 क्विंटल खाद्यान्न के गबन का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक मनमथ नाथ गुप्ता द्वारा जिगनी ग्राम पंचायत के राशन कोटे की दुकान का भौतिक सत्यापन और अभिलेखों की जांच की गई थी। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और मौके पर उपलब्ध राशन में भारी अंतर पाया गया। जांच रिपोर्ट में 198.42 क्विंटल गेहूं और चावल के गायब होने तथा उसे खुले बाजार में अवैध रूप से बेचने कालाबाजारी की पुष्टि हुई।

सादुल्ला नगर थाने में मामला दर्ज

गंभीर अनियमितताएं और सरकारी खाद्यान्न का गबन पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक मनमथ नाथ गुप्ता की तहरीर पर सादुल्ला नगर थाने में निलंबित कोटेदार प्रदीप कुमार (पुत्र हरिलाल) के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी FIR दर्ज कराई गई है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गरीबों के हक का राशन डकारने वाले और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपी कोटेदार के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.