जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार रात रामलीला समिति के तत्वावधान में रामायण के बेहद रोचक और मार्मिक प्रसंगों—सीता हरण तथा लंका युद्ध—का भव्य मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार रात रामलीला समिति के तत्वावधान में रामायण के बेहद रोचक और मार्मिक प्रसंगों—सीता हरण तथा लंका युद्ध—का भव्य मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला और प्रभावशाली अभिनय से पौराणिक प्रसंगों को पूरी तरह जीवंत कर दिया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
जटायु के बलिदान और युद्ध के दृश्यों ने बांधा समां
मंचन के दौरान मां सीता के हरण और जटायु के अदम्य साहस व बलिदान के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद लंका युद्ध के प्रसंग में कुंभकरण के रणक्षेत्र में उतरने और उसके वध के साथ-साथ मेघनाद तथा भगवान श्रीराम की वानर सेना के बीच हुए भीषण युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया। क्षेत्रवासी देर रात तक पंडાલ में डटकर रामलीला का आनंद लेते रहे।
अतिथियों ने की कलाकारों की सराहना
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधान पद के भावी उम्मीदवार वारिस हाशमी के पुत्र ताबिश हाशमी ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंच पर उत्कृष्ट अभिनय करने वाले कलाकारों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ताबिश हाशमी ने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन त्याग, मर्यादा और मानवता के आदर्शों का सबसे बड़ा प्रतीक है।
आयोजन को सफल बनाने में रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि और भरत मिलाप अध्यक्ष सौरभ अग्रहरि का विशेष योगदान रहा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












