जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदैला गांव में जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदैला गांव में जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दीवार गिराकर कब्जा करने का प्रयास, पांच घायल
पीड़ित के मुताबिक, विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से उनके घर की दीवार और पतरा गिरा दिया। जब परिवार के लोगों ने इस अवैध कृत्य का विरोध किया, तो आक्रोशित विपक्षियों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प और मारपीट में पीड़ित परिवार के करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार
घटना के बाद से आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरे परिवार में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर सुरक्षित दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












