जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के कलान स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के कलान स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। आगामी 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित समारेाह में अयोध्या मंडल के पांच जनपदों से आए कुल 315 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सांस्कृतिक प्रतिभागियों को मिलाकर कुल संख्या करीब 400 है।
मशाल लेकर दौड़ीं छाया, आराध्या ने दिलाई खेल भावना की शपथ
समारोह का विधिवत आरंभ मां सरस्वती के पूजन-वंदन और आतिथ्य सत्कार के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर एमजीएस इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर की मेधावी छात्रा छाया अग्रहरि प्रज्ज्वलित मशाल लेकर मैदान में दौड़ती नजर आईं, जिसने सभी का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही, मेजबान विद्यालय की छात्रा आराध्या यादव ने मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को अनुशासन, निष्पक्षता और सच्ची खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई।
विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के पांचों जिलों के युवा खिलाड़ी पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सुल्तानपुर से 79, अमेठी से 60, अंबेडकरनगर से 61, अयोध्या से 55 और बाराबंकी से 60 खिलाड़ी शामिल हैं। उद्घाटन के पहले दिन जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच 800 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो (हथौड़ा फेंक) जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
गणमान्य अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, डॉ. पल्लवी सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन के तमाम पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में खेल मुकाबलों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026












