महराजगंज: खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम; गांव में पसरा मातम

पुरंदरपुर (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर के टोला बरगदवा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर के टोला बरगदवा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेत में काम करते समय ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की जद में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

मृतक की पहचान गुड्डू (22 वर्ष), पुत्र झीनक, निवासी ग्राम भगवानपुर टोला बरगदवा, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना गुरुवार सुबह लगभग 8:45 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक खेत में कार्य कर रहा था, तभी अचानक वह ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के ब्लेडों के संपर्क में आने से युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद मृतक के चचेरे भाई शिवशंकर पुत्र भागीरथी ने सुबह करीब 11:20 बजे पुरंदरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की विधिक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

युवा बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुरंदरपुर पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.