बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सीओ शशांक श्रीवास्तव, एसडीएम मनीष कुमार और अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा व पारदर्शिता से निभाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













