मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित लालधर यादव ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद के चलते पड़ोसियों व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और फावड़े से अचानक हमला बोल दिया।
हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई पीड़ित की भाभी के गले से सोने की चेन और अंगूठी भी जबरन छीन ली गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













