खुर्जा देहात (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहवाजपुर भाल में गुरुवार को 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहवाजपुर भाल में गुरुवार को 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने रंजिशन मारपीट कर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान शाहवाजपुर भाल गांव निवासी राजवती उर्फ रज्जो (50 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों ने लगाया मारपीट और हत्या का आरोप, शरीर पर चोट के निशान नहीं
मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश और दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने राजवती के साथ जमकर मारपीट की, जिसके चलते उनकी जान चली गई। दूसरी ओर, चिकित्सीय परीक्षण की शुरुआती जांच में मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट या जाहिरा घाव के निशान नहीं पाए गए हैं।
मामले की तहकीकात के दौरान पुलिस को मिले तथ्यों ने जांच को नया मोड़ दिया है। पुलिस द्वारा गांव में आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की मारपीट की घटना होने से साफ इनकार किया है। इसके अतिरिक्त, जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि परिजनों द्वारा जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है, वे भी पिछले दो दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह: एसपी देहात
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और तथ्यों की गहराई से छानबीन की जा रही है। चिकित्सकों द्वारा मौत का कारण स्पष्ट न किए जाने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
महराजगंज: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
https://t.co/qcw4fupriE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












