दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित

मऊ

मऊ जिला मुख्यालय वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च कक्षाओं के लिए दी जाने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिला मुख्यालय वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च कक्षाओं के लिए दी जाने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों और पात्र छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते पोर्टल पर अपना ऑनलाइन फॉर्म अनिवार्य रूप से भर लें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी, ताकि संस्थान द्वारा लॉगिन आईडी के माध्यम से इन पत्रों को समय पर अग्रसारित (फॉरवर्ड) किया जा सके। प्रशासन ने अपील की है कि सभी छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.