महराजगंज

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को बुद्धा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को बुद्धा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

जनपद में PET-2026 के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,872 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नकल और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो सके।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













