गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा सिकंदराबाद अंतर्गत गुलावठी नगर मंडल में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा सिकंदराबाद अंतर्गत गुलावठी नगर मंडल में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान विधायक ने विधि-विधान से मां महाकाली की पूजा-अर्चना और आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
जयकारों से गूंजा कस्बा, भक्तिमय हुआ माहौल
शोभायात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरा गुलावठी नगर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा में मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों और झांकियों के दर्शन कर लोग भावविभोर नजर आए।
सांस्कृतिक मूल्यों और भाईचारे को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन: विधायक
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा, अटूट आस्था और सामाजिक एकता के सशक्त प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे पावन आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। ये आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”
विधायक ने मां महाकाली से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और क्षेत्र की निरंतर उन्नति की मंगलकामना की।
शोभायात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मां के स्वरूपों और शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग https://t.co/xJ7gqIYeIW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













