कठेला समय माता

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा घाट पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ शुरू हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा घाट पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ शुरू हुआ। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु घाट पर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
भावुक माहौल में दी जा रही मां को विदाई
विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की अंतिम आरती कर उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह आयोजन आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
घाट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, गहरे पानी में जाने पर रोक
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय है। घाट पर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नदी किनारे सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने, गहरे पानी में न जाने और जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












