शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन और भव्य जुलूस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन और भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच स्वयंसेवकों ने शक्ति आराधना कर समाज व राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
चित्रों पर माल्यार्पण और पारंपरिक शस्त्रों का पूजन
कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के प्रचारक राजीव नयन और स्वयंसेवकों द्वारा माँ आदिशक्ति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्रों पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हिंदू समुदाय के लोग हाथों में तलवार, फरसा, त्रिशूल और पारंपरिक शस्त्र लेकर पंक्तिबद्ध होकर शामिल हुए।
जयकारों से गूंजा कस्बा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
यह शोभायात्रा कस्बे के तयशुदा प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पूरे मार्ग और संवेदनशील चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवीश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, संघ के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












