छपरौली में मलिक अस्पताल का शुभारंभ, क्षेत्र को मिलेगी बेहतर उपचार की सुविधा

बागपत

बागपत कस्बे में नवनिर्मित ‘मलिक अस्पताल’ का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत कस्बे में नवनिर्मित ‘मलिक अस्पताल’ का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संचालक जितेंद्र मलिक को बधाई देते हुए कहा कि छपरौली क्षेत्र में एक अच्छे और आधुनिक अस्पताल की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसके शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

कम कीमत पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य

उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक ने अस्पताल के भवन और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि यह अस्पताल सभी निर्धारित स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरता है, तो पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे शासन स्तर पर पूरी सिफारिश करेंगे।

अस्पताल के संचालक जितेंद्र मलिक ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को कम से कम खर्च पर उच्च कोटि का उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भटकना पड़े। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने अस्पताल संचालक को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.