बढ़नी

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी विकास खंड अंतर्गत सेवरा, पिपरा, भरौली, बैरिहवा, ढेबरुआ, पिकौरा और मदरहिया सहित दर्जनों गांवों में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी विकास खंड अंतर्गत सेवरा, पिपरा, भरौली, बैरिहवा, ढेबरुआ, पिकौरा और मदरहिया सहित दर्जनों गांवों में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर तैनात नजर आया।
ढोल-ताशों की धुन पर झूमे भक्त, आतिशबाजी से गूंजा मार्ग
विसर्जन शोभायात्रा में ग्रामीण श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-ताशों, पारंपरिक वाद्यों और डीजे की भक्ति धुनों पर युवा और श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग पर भव्य आतिशबाजी की गई और पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ तथा ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।
पिकौरा घोराही नदी में हुआ पारंपरिक विसर्जन
ग्रामीणों ने पहले मां दुर्गा की विधि-विधान से महाआरती और अंतिम पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए प्रतिमाओं को पिकौरा स्थित घोराही नदी के पावन तट पर ले जाकर नम आंखों से विसर्जित किया गया।
इस पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सोनू पाठक, दीपू पाठक, दयासागर, सागर पाठक, मुन्नीलाल और विक्की पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों के आपसी सौहार्द और प्रशासनिक मुस्तैदी से विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













