सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शारदीय नवरात्र उत्सव के समापन पर जिले के प्रसिद्ध मुंहचुरवा घाट पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शारदीय नवरात्र उत्सव के समापन पर जिले के प्रसिद्ध मुंहचुरवा घाट पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रशासनिक निगरानी के बीच देर शाम तक आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-अर्चन कर मां भगवती को विदाई दी।
भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा घाट
विसर्जन के दौरान घाट परिसर में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। “जय माता दी के गगनभेदी जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विसर्जन
शासन-प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन की प्रक्रिया क्रमबद्ध तरीके से संपन्न कराई गई। घाट पर किसी भी प्रकार की असुविधा से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। देर शाम अंतिम प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। विदाई के समय श्रद्धालुओं ने मां से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













