लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सड़क के किनारे अलग-अलग पेड़ों से एक युवक और युवती के शव लटके हुए मिले।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सड़क के किनारे अलग-अलग पेड़ों से एक युवक और युवती के शव लटके हुए मिले। दोनों के शव महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटक रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव उसकी पैंट के सहारे और युवती का शव दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते थे, जिसके चलते इलाके में प्रेम प्रसंग की चर्चाएं जोरों पर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और शोक का माहौल है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













