बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जनपद में ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जनपद में ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया ।
1090: महिला पावर लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
181: महिला हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध की शिकायत हेतु
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













