बुलंदशहर में हनी सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; साथी फरार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में बहुचर्चित हनी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में बहुचर्चित हनी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदनौरा कट के पास चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जारी है। वहीं, उसका दूसरा साथी तड़के के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं।

तड़के 4 बजे बदनौरा कट पर हुई घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे कोतवाली नगर पुलिस की टीम बदनौरा कट पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने रुकने के बजाय बाइक को ईडन गार्डन की दिशा में मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली मुख्य आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

17 अक्टूबर को चाकू से गोदकर की गई थी हनी की हत्या

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर की रात बदमाशों ने हनी सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हनी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद कोतवाली नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की कई विशेष टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं।

देवीपुरा निवासी कुश उर्फ युग के रूप में हुई पहचान

मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपी की पहचान कुश उर्फ युग पुत्र परवेश कुमार, निवासी देवीपुरा (वाल्मीकि बस्ती), कोतवाली नगर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पूछताछ के आधार पर फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.