जौनपुर

जौनपुर शारदीय नवरात्र की महासप्तमी तिथि पर नगर में मां दुर्गा की आराधना का उल्लास चरम पर पहुंच गया। पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शारदीय नवरात्र की महासप्तमी तिथि पर नगर में मां दुर्गा की आराधना का उल्लास चरम पर पहुंच गया। पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़ी। आजमगढ़ रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के आकर्षक साज-सज्जा से सजे भव्य पंडाल में भक्तों ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर आजमगढ़ रोड समेत नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारे आयोजित किए गए, जहां सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पूरे श्रद्धाभाव से प्रसाद वितरित किया। जयकारों की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। बिना किसी भेदभाव के आयोजित इन भंडारों ने धार्मिक आस्था के साथ समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













