जौनपुर

आजमगढ़ विकासखंड के जाफर जई गांव में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा एक विशाल पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 750 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया और पशुपालकों में आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ विकासखंड के जाफर जई गांव में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा एक विशाल पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 750 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया और पशुपालकों में आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने पशुपालकों को पशुओं के बेहतर खानपान, साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ने पशु बीमा, टीकाकरण अभियान और विभिन्न अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र पशुपालकों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में पशुओं की सामान्य बीमारियों के लक्षण और उनके प्राथमिक उपचार के तौर-तरीके भी बताए गए। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश, राम सुरेश, मिथिलेश और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













