जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की करीब 60 छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोतवाली का भ्रमण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की करीब 60 छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। विशेष आकर्षण के तहत कक्षा आठ की मेधावी छात्रा अमृता को एक दिन के लिए थाने का प्रभार सौंपते हुए ‘एक दिन की प्रभारी कोतवाल’ बनाया गया।
पद संभालते ही बाल कोतवाल बनीं अमृता ने जनसुनवाई करते हुए तीन फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जिनमें दो मामले पारिवारिक प्रताड़ना और एक धोखाधड़ी का था। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को तीनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अमृता ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और यादगार रहा है।
इससे पहले सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने छात्राओं को अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं से अवगत कराया। वहीं कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिसिंग की बारीकियां समझाईं। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने दोनों विभागों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












