जौनपुर

जौनपुर जनपद के शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नारायण वाटिका मैरिज लॉन में आयोजित डांडिया महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नारायण वाटिका मैरिज लॉन में आयोजित डांडिया महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। पारंपरिक गीतों की धुन पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’ जैसे गीतों पर मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि शशांक सिंह, विट्टू किन्नर, सचिन वर्मा, दिनेश मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, तेजस्विता सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन का कुशल मार्गदर्शन विनोद अग्रहरि व अरविंद अग्रहरि ने किया।
आयोजक संगीता बलराम अग्रहरि, सीमा सुनील अग्रहरि, रानी पंकज अग्रहरि, प्रीती गुरु दयाल अग्रहरि और नूपुर मनोज अग्रहरि ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर अमिता संदीप, रितु दिनेश सिंह, रितिका राहुल, मीनल विकास सेठ, सपना दिनेश, कुसुम रूपेश जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता, गर्विता विनोद अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












