जौनपुर

जौनपुर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मदर निसा फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय सभासद दो दिनों से लावारिस पड़े एक गंभीर घायल की मदद के लिए आगे आए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मदर निसा फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय सभासद दो दिनों से लावारिस पड़े एक गंभीर घायल की मदद के लिए आगे आए। घायल व्यक्ति के दोनों पैर बुरी तरह खराब हो चुके थे और संक्रमण के कारण उनसे दुर्गंध उठ रही थी।
सूचना मिलते ही फाउंडेशन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मानवीय और सराहनीय पहल में मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अहमद, संस्थापक सदस्य राजकुमार अश्क, पूर्व सभासद राजू, परवेज अहमद और सभासद गणेश चौहान समेत अन्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सदस्यों के इस त्वरित और संवेदनशील प्रयास से असहाय घायल को समय पर उचित चिकित्सीय सहायता मिल सकी है।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












