बूथ दिवस पर डूंगराजाट पहुंचे एईआरओ, नए मतदाताओं के पंजीकरण का लिया जायजा; बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर प्रदेशभर में चलाए जा रहे बूथ दिवस अभियान के तहत शनिवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूंगराजाट में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा ने बूथ का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अनूपशहर: प्रदेशभर में चलाए जा रहे बूथ दिवस अभियान के तहत शनिवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूंगराजाट में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा ने बूथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से किए जा रहे पंजीकरण कार्यों की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान बूथ पर सभी बीएलओ उपस्थित मिलीं।

बूथ का निरीक्षण करने के उपरांत एईआरओ मनीष मिश्रा ने ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके साथ बैठकर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) किया तथा भोजन की गुणवत्ता व वितरण व्यवस्था को परखा। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.